फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पट्टा बाजार में कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू

अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:47 PM IST

उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पट्टा बाजार में भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू हुई। कलश यात्रा के दौरान पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी भी मौजूद रहीं। इसके बाद राम कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास मुकेश शर्मा ने रामनाम की महिमा और महत्व बताया। उन्होंने बताया कि राम नाम अविनाशी है जो सभी दुखों को हरने वाला है। इस राम कथा को सबसे पहले शिव जी ने पार्वती को सुनाया। रामायण में सात कांड हैं। पहला कांड बालकांड है। इसमे भगवान राम के जन्मोत्सव का वृत्तांत सुनाया। दूसरा कांड अयोध्याकांड, तीसरा अरण्य कांड, चौथा किष्किंधा कांड, पंचम सुंदरकांड, छठा लंका कांड और सातवां कांड उत्तर कांड है। पट्टा बाजार में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें