फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाषा उत्सव पर भाषा वृक्ष किया रचनात्मक कार्य

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Dec 2025 06:18 PM IST

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में वीरवार को भारतीय भाषा उत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भाषाओं के सम्मान और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इसके पश्चात शिक्षिका प्रवीण ने प्रथम दिवस की गतिविधियों के बारे में बताया कि वीरवार को सभी कक्षाओं में भाषा वृक्ष विषय पर रचनात्मक कार्य किया गया। विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं को एक वृक्ष के स्वरूप में दर्शाया। किसी विद्यार्थी ने हिंदी को तने के रूप में, संस्कृत को जड़ों के रूप में तो कई छात्रों ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, मराठी, गुजराती आदि भाषाओं को रंगीन पत्तियों और फूलों के रूप में प्रस्तुत किया। प्रथम दिवस की गतिविधियों के माध्यम से भारतीयता, एकता और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें