फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पूर्व सैनिकों ने करवाया दस्तावेजों का निरीक्षण

Krishan Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 05:28 PM IST

सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग व दस्तावेजों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, शास्त्री, एलटी आदि पदों के लिए पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग व उनके दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर करीब 49 पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों का निरीक्षण करवाया। निरीक्षण के दौरान एलटी के चार, शास्त्री के पद के लिए एक, टीजीटी मेडिकल के चार, नॉन मेडिकल के 21 और टीजीटी आर्ट्स के लिए 19 पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद पूर्व सैनिकों की योग्यता के अनुसार पैनल तैयार किया जाएगा और उसके बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें