फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कैडेट्स को रक्षा बलों में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में आयोजित एनसीसी कैंप एटीसी-181 के चौथे दिन का शुभारंभ योग सत्र के साथ हुआ। डॉ. रिंकू के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में कैडेट्स और कर्मचारियों ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझा। इसके बाद एनसीसी शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत निरीक्षण कैंप का दौरा किया। सीनियर कैडेट्स की ओर से ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उसके बाद चार एचपी (आई) कॉय एनसीसी हमीरपुर से जुड़े एएनओ, पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ से परिचय कराया गया। इसके बाद एटीसी कैंप कमांडेंट कर्नल एसएस रावत ने ब्रिगेडियर हरप्रीत को प्रस्तुति दी। ग्रुप कमांडर ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का महत्व बताते हुए कैडेट्स को रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स को कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्ररेणा दी। शिविर का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ, जिसने कैडेट्स के बीच एकता, टीम वर्क और उत्साह की भावना को मजबूत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें