फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बिहारी लाल को तीसरी बार अध्यक्ष की कमान

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 04:03 PM IST

जल शक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव एनजीओ भवन हमीरपुर में हुए। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने की। चुनाव में जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अंतर्गत सभी मंडलों से लगभग 100 कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्व सहमति से हमीरपुर से बिहारी लाल भारद्वाज को तीसरी बार अध्यक्ष पद की कमान दी गई। बलवंत रांगड़ा को महासचिव, प्रकाश बंसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मान चंद, संजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मुकेश कुमार को संयुक्त सचिव, विक्रम पठानिया को मुख्य सलाहकार, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, मनोहर लाल को प्रेस सचिव, धीरज सिंह व नरेश कुमार को संगठन सचिव निर्वाचित किया गया। बिहारी लाल भारद्वाज ने सरकार से मांग रखी है कि लंबित डीए और एरियर का भुगतान किया जाए। विभिन्न श्रेणियों के पदों का अपग्रेडशन जल्द किया जाए। कर्मचारियो की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि जो जिला स्तर के मुद्दे होंगे, उन्हें जिला स्तर पर उठाया जाएगा। राज्य स्तर के मुद्दों को राज्य स्तर पर उठाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें