फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चकमोह में वनों को आग से बचाव के लिए शुरू किया सफाई अभियान

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत चकमोह में गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया। वनों को आग से बचने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने चीड़ की पत्तियों को एकत्रित कर और जंगलों में आग से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान में बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने भी अहम भूमिका निभाई। सड़कों से लेकर जंगलों के बीच लोगों ने चीड़ की पत्तियों के बंडल बनाकर एकत्रित किए। अब इन चीड़ की पत्तियों से खाद बनाई जाएगी और इसका इस्तेमाल पंचायत स्तर पर जैविक खाद्य के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष चकमोह जंगल में आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान होता है। ऐसे में इस वर्ष पंचायत प्रतिनिधियों ने जागरूक होकर सफाई अभियान शुरू किया है ताकि जंगलों को आग से बचाया जा सके। पंचायत प्रधान किरण देवी ने कहा कि पंचायत के लोगों ने जंगलों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत चीड़ की पत्तियों को एकत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें