आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर को चकाचक करने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल की दीवारों पर रंग-रोगन और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। अस्पताल के दो मंजिलों में कार्य किया जा रहा है। जिला अस्पताल का रंग-रोगन करके साफ-सुथरा बनाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अस्पताल में कई जगह रंग-रोगन की दरकार थी। दीवारों का पेंट उखड़ गया था। यहां पर स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले मरीज भी अस्पताल प्रबंधन से रंग-रोगन की मांग कर रहे थे। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डीएस ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में रंग-रोगन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।