फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुजानपुर में नशे के खिलाफ तेज होगा अभियान, नशा निवारण समिति की बैठक में एएसपी ने दिए निर्देश

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 04:36 PM IST

नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर टीहरा में गुरुवार को नशा निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी हमीरपुर राजेश शर्मा ने की। उन्होंने सुजानपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की और समिति के सदस्यों को अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में नगर परिषद के पार्षद, अधिकारी, नशा निवारण समिति के सदस्य और सुजानपुर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे। सदस्यों ने अपने क्षेत्रों में नशे से जुड़ी समस्याओं और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। एएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए पुलिस के साथ समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। उन्होंने समिति के सदस्यों से नशे से जुड़ी सूचनाएं जुटाकर पुलिस तक पहुंचाने और कार्रवाई में सहयोग करने को कहा। उन्होंने लोगों से भी आसपास नशे की बिक्री या सेवन की जानकारी मिलने पर पुलिस अथवा समिति को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियां चलाने पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सीनत देवी, राजीव ठाकुर, बिंदिया, वीना धीमान, पिंकी देवी और प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें