फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जोरावर मैदान में गरजे बेरोजगार युवा, गेस्ट टीचर और आउटसोर्स भर्ती करने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से वर्ष 2022 के बाद भर्तियां नहीं होने के खिलाफ गुरुवार को बेरोजगार युवाओं ने जोरावर मैदान में प्रदर्शन किया। युवाओं ने मांग की कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से नियमित भर्तियां शुरू की जाएं। युवाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान विधानसभा की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने बैरिकेड पर रोक दिया। बेरोजगार प्रशिक्षित संघ और हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ के पदाधिकारियों घनश्याम और श्रेय अवस्थी ने कहा कि हर बार चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां शुरू करने का आश्वासन ही मिल रहा है। कोरोनाकाल के बाद भर्तियां नहीं हुई हैं। पिछले दो साल से आयोग को भंग रखा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी आउटसोर्स भर्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें