फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मशाला में रुक-रुक कर हो रही बारिश, भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला

Krishan Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 11:14 AM IST

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बावजूद इसके आज भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एक दिवसीय मुकाबला निर्धारित समय अनुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना है। बारिश को देखते हुए मैदान प्रबंधन ने पिच और मैदान के संवेदनशील हिस्सों को कवर से ढक दिया है ताकि विकेट को सुरक्षित रखा जा सके। स्टेडियम में मौसम लगातार बदल रहा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं। यदि बारिश नहीं बढ़ती है तो मुकाबला समय पर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं एचपीसीए के ग्राउंड स्टाफ की ओर से मैदान को खेलने योग्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें