फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में नगर परिषद की टीम ने कसा शिकंजा, बिना परमिट वाले रेहड़ी फड़ी धारकों पर कार्रवाई

चंबा शहर में अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान करीब पांच रेहड़ियों को नगर परिषद ने जब्त किया तो वहीं, टेबल लगाकर सामान बेच रहे आठ लोगों के टेबल भी जब्त कर लिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान सभी रेहड़ी फड़ी धारकों के परमिट की जांच की गई। साथ ही निर्देश दिएं है कि कोई भी बिना परमिट के रेहड़ी फड़ी ना लगाएं। ऐसा करने पर नगर परिषद चंबा की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चंबा की इस कार्रवाई के दौरान शहर में हड़कंप मचा रहा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पांच रेहड़ियां और आठ टेबल जब्त किए गए है। कहा कि बिना परमिट रेहड़ी व फड़ी लगाना नियमों के विपरीत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें