फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल चंबा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर बांटा ज्ञान

सड़क सुरक्षा विषय पर एएसआई सुरेश कुमार ने पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल चंबा में जागरूकता अभियान का आगाज किया। सुरेश ने बताया कि हर साल, सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। सड़क सुरक्षा सिर्फ एक नियम नहीं है, यह एक जीवनशैली है जो हमें और हमारे आसपास के लोगों को सुरक्षित रखती है। इसके लिए, हमें कुछ सरल लेकिन महत्वपूर्ण बातों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधें। सड़क पार करने के लिए हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और पैदल चलते समय फुटपाथ पर ही चलें। ट्रैफिक लाइट का पालन करें और जब तक रास्ता साफ न हो जाए, तब तक प्रतीक्षा करें। गाड़ी चलाते या सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें। नशे में गाड़ी न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। हम सभी को एक सुरक्षित सड़क संस्कृति बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतिंदर सिंह, दीपक कुमार, सुशांत, संजीव, डॉ. राजेश सहगल, मनीष चोना, हेम सिंह, विनोदबाला, प्रतीक्षा, नितिका कौशल, रचना महाजन, तरुण, सुशील, शम्मी, शिवानी, वंदना, अनीता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में जूनियर वर्ग में अभिनव प्रथम, आर्यन द्वितीय व यश तृतीय रहे। जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रियांशु प्रथम, विराट द्वितीय, शिवम तृतीय रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें