फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: देर रात वाहनों के लिए बहाल हो पाया भरमौर-पठानकोट हाईवे

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Apr 2026 09:59 AM IST

भरमौर-पठानकोट हाईवे देर रात वाहनों के लिए बहाल हो पाया। हाइवे बहाल होने पर भरमौर और चंबा की ओर से जाम में फंसे वाहन पहले आगे निकलने के चक्कर में धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए। वही, हाइवे की खस्ताहालत के कारण वाहन चालकों को परेशानियां पेश आई। भरमौर-पठानकोट हाईवे बत्ती दी हटी के पास शुक्रवार देर रात भारी भी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित पड़ गया। हाईवे पर रफ्तार थमने के कारण भरमौर और चंबा की तरफ वाहनों समेत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ऐसे में लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए रावी नदी को पार कर दूसरे छोर पर पहुंच कर आवाजाही की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय में मशीनरी ने हाइवे बहाली का कार्य शुरू कर दिया। देर रात हाइवे बहाल होने के बाद सैकड़ो की संख्या में छोटे बड़े वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो पाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें