फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba LPG Crisis: बनीखेत में 120 गैस सिलिंडरों के लिए उमड़ी भीड़, उपभोक्ताओं को करना पड़ा लंबा इंतजार

Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 12:06 PM IST

बनीखेत में गुरुवार को घरेलू रसोई गैस की किल्लत उस समय साफ नजर आई, जब डलहौजी गैस सर्विस का वाहन 120 घरेलू गैस सिलिंडर लेकर पुराने डाकघर के समीप पहुंचा। सीमित संख्या में सिलिंडर उपलब्ध होने और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने से मौके पर मेले जैसा माहौल बन गया। कुछ समय के लिए अव्यवस्था और तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई। गैस वितरण शुरू होते ही महिलाएं, बुजुर्ग और गृहिणियां अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। कई उपभोक्ता मई माह में जारी ओटीपी लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे थे। लंबे समय से गैस आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोग सुबह से ही वाहन का इंतजार करते रहे। सिलिंडर वितरण के दौरान लंबी कतारें लगी रहीं। उपभोक्ताओं में इस बात की चिंता बनी रही कि सीमित स्टॉक के कारण कहीं उन्हें खाली हाथ वापस न लौटना पड़े। कई लोगों का कहना था कि क्षेत्र में नियमित गैस आपूर्ति नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ समय से गैस की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। यही वजह है कि जैसे ही गैस का वाहन क्षेत्र में पहुंचता है, बड़ी संख्या में लोग एक साथ सिलिंडर लेने पहुंच जाते हैं। लोगों ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को नियमित करने की मांग उठाई है, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें