फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआर तकनीक से तरघेल-लदरौर और गाहर-केट संपर्क सड़क तैयार

Krishan Singh Updated Thu, 29 Jan 2026 02:21 PM IST

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से दो महत्वपूर्ण सड़कों का उन्नयन कर दिया गया है। इन सड़कों के बनने से जहां क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हुई है, वहीं ग्रामीण आबादी को भी सीधा लाभ मिला है। करीब 14 किलोमीटर लंबी दो सड़कों पर 11.52 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। एफडीआर तकनीक से उन्नत की गई सड़कों में तरघेल–लदरौर सड़क (करीब 7 किमी) और गाहर–केट संपर्क सड़क (करीब 7 किमी) शामिल हैं। तरघेल–लदरौर सड़क पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये, जबकि गाहर–केट सड़क पर 5.16 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गाहर–केट सड़क के उन्नयन से गाहर, मुहाणा, देहलवीं, पध्याण, केट, नसवाल और सेऊ सहित करीब आठ गांवों को लाभ हुआ है। वहीं तरघेल–लदरौर सड़क के सुधरने से लगभग एक दर्जन गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। सड़कों के उन्नयन के साथ ही आगामी पांच वर्षों तक रखरखाव के लिए भी प्रावधान किया गया है। एफडीआर तकनीक से बनी इन सड़कों में जरूरत के अनुसार पुलियों, कॉजवे और पेवर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। साथ ही प्राइम कोट (एसएस-1), टैक कोट (वीजी-10), सेमी लेयर, बिटुमिन कंक्रीट और मिट्टी कार्य को भी शामिल किया गया है, जिससे सड़कों की मजबूती और टिकाऊपन में इजाफा हुआ है। नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने यह जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें