फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर के मजारी स्कूल में विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों ने किया योगाभ्यास

Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 02:25 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी के सदस्यों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग से सकारात्मक सोच, सात्विक ऊर्जा और आत्मविश्वास का निर्माण होता है, जिससे कठिन से कठिन कार्य भी सरल प्रतीत होने लगते हैं। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में तनाव, चिंता और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। स्कूल की वरिष्ठ प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, अध्यापिका शैली अग्निहोत्री, रेणु शर्मा, सुमन ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम करयाया। साथ ही उनके महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग का अधिकतम लाभ तभी प्राप्त होता है जब इसे नियमित रूप से, सही विधि और प्रशिक्षित मार्गदर्शन में किया जाए। गलत तरीके से किया गया योग लाभ के स्थान पर हानि भी पहुंचा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें