फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरगल में सजा आस्था का भंडारा, 200 किलो आटे से तैयार किए मालपुए

Ankesh Dogra Updated Mon, 10 Aug 2026 01:21 PM IST

सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के सरगल गांव में ग्रामीणों की ओर से मालपुए और खीर का विशाल भंडारा लगाया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। भंडारे का आयोजन निक्कू राम और अन्य ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। इस दौरान करीब 200 किलोग्राम गेहूं के आटे से मालपुए तैयार किए गए। वहीं, लगभग 150 किलोग्राम दूध से खीर बनाई गई। तैयार प्रसाद को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में वितरित किया गया। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर सरगल और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। भंडारे में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सावन माह में सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी के चलते इस दौरान भंडारे और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें