फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में युकां ने एनएचएआई के खिलाफ किया प्रदर्शन

बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस ने सोमवार को चेतना चौक पर एनएचएआई का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टोल टैक्स को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। आशीष ठाकुर ने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का कार्य सही ढंग से नहीं किया गया है। इस कारण फोरलेन पर लगातार हादसे हो रहे हैं। यह फोरलेन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है और इस पर मरम्मत कार्य हो रहा है। इससे साफ पता लगता है कि इसके निर्माण में गुणवत्ता से समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन पर लोगों से भारी भरकम टोल वसूला जा रहा है। जब सुविधा ही फोरलेन के मानकों के आधार पर नहीं दी जा रही तो किस बात का टोल लोगों से लिया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि जब तक यह फोरलेन पूरी तरह तैयार नहीं होता तब तक टोल लेना बंद किया जाए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा और युकां जिला महामंत्री गौरव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें