फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं के लिए सोलर हट्स समेत विशेष व्यवस्थाएं

सुभाष चंद्र Updated Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST

शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 13 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मंदिर परिसर की सजावट का कार्य अंतिम चरण में है, जबकि मेले से जुड़े सभी विभागों ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के श्री नैना देवी पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से इस बार कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के बैठने और मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर हट्स स्थापित किए गए हैं। सौर ऊर्जा से संचालित इन हट्स में श्रद्धालु कुछ देर आराम करने के साथ अपने मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। श्रद्धालुओं ने इस सुविधा को बेहतर पहल बताया है। इसके अलावा मेले के दौरान पीने के पानी, बिजली और रात्रि ठहराव की भी उचित व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल ने बताया कि मंदिर न्यास ने श्रावण अष्टमी मेले को लेकर अपनी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली हैं। मेले से संबंधित सभी विभागों ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें