फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: ओवरटेक करते समय दो बसों के बीच फंसी पिकअप, टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

जिला मुख्यालय बिलासपुर में सोमवार को एक पिकअप और दो बसों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास उस समय हुआ जब पिकअप चालक ने एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से दूसरी बस आ गई और पिकअप दोनों बसों के बीच फंस गई, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेक के दौरान लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें