फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: जगाधरी की 13 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद हुई शुरू

शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 04:14 PM IST

जिले की 13 अनाज मंडियों में बुधवार से सरकारी गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन जगाधरी अनाज मंडी में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां गेहूं लेकर पहुंचनी शुरू हो गईं। मंडी में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडी में आने वाले किसानों का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया जा रहा है। यदि एक ही ट्राली में दो किसानों का गेहूं आता है तो दोनों का बायोमैट्रिक अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार की ओर से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर नंबर प्लेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि रिकॉर्ड और निगरानी में पारदर्शिता बनी रहे। शाहपुर जटान से आए किसान तरसेम ने बताया कि वह करीब 40 क्विंटल गेहूं लेकर जगाधरी मंडी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और गेट पास भी आसानी से मिल गया। हालांकि, उन्होंने नमी (मोइस्चर) और अन्य सुविधाओं के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं होने की बात कही। मंडी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सभी किसानों के लिए बायोमैट्रिक और गेट पास जरूरी कर दिया गया है तथा सभी आवश्यक डिवाइस और कर्मचारी मंडी में तैनात हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी में किसानों के लिए अटल कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है, जहां 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। मौसम में नमी के चलते अभी किसान गेहूं के सूखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही मंडियों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें