फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में कांसापुर के शंकर विहार कॉलोनी में अवैध वेस्ट प्लास्टिक यूनिट पर छापा, कागजात नहीं मिले

Naveen Updated Thu, 19 Mar 2026 05:19 PM IST

कांसापुर स्थित शंकर विहार कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर चल रही एक संदिग्ध वेस्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट पर प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई प्रदूषण विभाग, दमकल विभाग और बिजली निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान यूनिट पर केवल एक मुंशी मौजूद मिला, जबकि मालिक मौके पर उपस्थित नहीं था। टीम के पहुंचने पर मुंशी ने यूनिट मालिक को फोन कर मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में मालिक ने फोन बंद कर लिया और निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा यूनिट से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि यूनिट के अंदर और बाहर कहीं भी कोई सूचना बोर्ड या लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि यूनिट मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। दमकल विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि यूनिट अवैध रूप से संचालित पाई गई तो उसे बंद करने सहित अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेश, सब इंस्पेक्टर परविंद्र कुमार, एएसआई जनकराज, एचसी बलजिंद्र, बिजली विभाग के जेई तथा दमकल विभाग की ओर से प्रवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें