फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते वर्चस्व पर रोक लगाने के लिए सड़क पर उतरे कारोबारी

अमेजन, फ्लिपकार्ट, वाॅलमार्ट जैसी कंपनियों का लगातार बाजार में बढ़ रहे वर्चस्व को देखते हुए सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिल सचिवालय के सामने रोष प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सोनू राम को ज्ञापन सौंपा। मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि लघु व मध्यम व्यापारी राष्ट्र के विकास की रीढ़ की हड्डी है। जहां पर बहुत संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न तो होते ही हैं साथ में राष्ट्र को राजस्व प्राप्ति में भी अग्रणी रहते हैं।। पिछले काफी समय से अमेजन व फ्लिपकार्ट, वाॅलमार्ट जैसी आनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों का वर्चस्व गलत तरीके से बढ़ रहा है। जिससे उनकी दुकानदारी व व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। इससे जहां न केवल भारतीय बाजारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं दुकानदारों के भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है। किंतु यह दोनों कंपनियां चोरी छिपे और बी टूसी यानी सीधे कॉमर्स करके भी भारत में अरबों का व्यापार कर रही हैं। जो कि गैरकानूनी है। इन कंपनियों को अपनी इन्वेंटरी (गोदाम) रखने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें