फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: लूट के इरादे से की बुजुर्ग की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 05:57 PM IST

करनाल के गांव नौरता से बेटे की शादी के एक दिन पहले लापता हुए 65 वर्षीय रामलाल की हत्या किए जाने और यमुनानगर के कलेसर के जंगल में शव मिलने के बाद वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि गांव के ही युवक आबिद उर्फ मोर और उसके साथी वाजिद ने लूट के इरादे से रामलाल की हत्या की थी। 28 नवंबर को रामलाल ने ओरियंटल बैंक से करीब एक लाख रुपये निकाले थे और उनके पास करीब 80 हजार रुपये नकदी मौजूद थी। अगले दिन 29 नवंबर को जब घर पर मंढे का प्रोग्राम था तो पड़ोसी आबिद उनके घर पहुंचा, मीठी-मीठी बातें कीं और शादी का सामान दिलाने के बहाने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में भांग मिली बीड़ी पिलाकर रामलाल को बेहोश किया और कलेसर जंगल ले जाकर उनके ही पायजामे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। लूटे हुए पैसे अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें