डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ी गांव पृथ्वीपुरा निवासी शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वह सोमवार को उत्तम नगर में अपनी सात महीने की बेटी से मिलने गया था लेकिन ससुरालवालों ने मिलने नहीं दिया।