दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रोजाना सुबह-शाम छह घंटे अभ्यास कर रहे ओलिंपियन रवि दहिया को कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। रवि आजकल फुल फार्म में चल रहे हैं। ओलिंपिक के बाद रवि तीन बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन मेडल जीत चुके हैं। कामनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में जुटे ओलिंपियन रवि दहिया ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी डाइट-और तैयारियों के बारे में बताया।