विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 16 जुलाई से अमेरिका के यूजीन में शुरू हो रही है। 192 देशों के एथलीट इस चैंपियनशिप में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। वहीं इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पिछले 19 साल से भारत जो पदक जीतने की आस लगाए आ रहा है इस बार उस आस की जिम्मेदारी गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के कंधों पर होगी।