सिरसा से गोपाल कांडा के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रोहतास जांगड़ा के नाम वापस लेने को लेकर भाजपा के अंदर ही सियासी माहौल गरम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने जांगड़ा को तलब किया है। रोहतक में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में बडोली ने कहा कि भाजपा का गोपाल कांडा से कोई गठबंधन नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को बुलाया गया है। पूछा जाएगा कि उन्होंने नाम वापस क्यों ले लिया। बता दें कि रोहतास जांगड़ा ने सोमवार को नाम वापसी के दिन अपना नामांकन वापस ले लिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा ने गोपाल कांडा के समर्थन में यह निर्णय लिया है।