कैथल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशाें पर नेहरू युवा केंद्र कैथल ने 27 से 30 अक्तूबर तक जिला के समस्त खंडों में दिवाली विद माई भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा ने बताया कि दिवाली विद माई भारत के लांच होने की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का देशभर के प्रत्येक जिला में आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बाजारों में सफाई अभियान, ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता अभियान, अस्पतालों की साफ़ सफ़ाई व अन्य स्वयं सेवी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मेरा युवा भारत कैथल के युवा स्वयं सेवियों की ओर से लाला लेखराज मिगलानी चौक से लेकर शास्त्री नगर मार्केट तक स्वच्छता रैली व सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।