करनाल में नेशनल हाइवे 44 पर एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें 5 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। दरसअल नेशनल हाईवे पर सेक्टर 6 के पास काम चल रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक स्लो हो गया। एक गाड़ी जिसमें बैठा एक परिवार अपने बच्चों के साथ मनाली से घूमकर वापस अपने घर ग्रेटर नोएडा जा रहे थे।