जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तीन साल पहले आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सोमवार को रोहतक में छात्रों ने श्रद्धांजलि दी। शहर में 250 फुट लंबे और 8 फुट चौड़े तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह तिरंगा यात्रा निकालकर पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी