विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने रविवार को वार्ड नं. 15 के भरतपुरी में नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 11 व 15 की विभिन्न कॉलोनियों में 2.17 करोड़ रुपये सीवर लाइन डाली जाएगी। विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नं. 15 में जवाहर नगर, मिशन चौक, शिवा शिक्षा सदन, भरतपुरी के आस पास की विभिन्न गलियों में सीवर लाइन डाली जाएगी। इसमें जवाहर नगर-सुभाष नगर में 42 लाख रुपये, शिवा शिक्षा सदन स्कूल के पास 42 लाख रुपये, मिशन चौक के पास 25 लाख रुपये, भरतपुरी में 20 लाख रुपये से सीवर लाइन डाली जाएगी। साथ ही मिशन कॉलोनी में विधायक आदर्श ग्राम योजना (वेगी) के तहत 15 लाख रुपये से गली नंबर 3 का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड नं. 11 की बत्रा कॉलोनी, ज्ञान नगर और कल्याण नगर में 72 लाख रुपये से सीवर लाइन डाली जाएगी। तीनों काॅलोनियों में पुरानी सीवर लाइन जो काफी वर्ष पहले डाली गई थी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सीवर लाइन ब्लॉक होने और दूषित जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नई लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। एक माह में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद अतुल जैन, इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, नीरज सोनी भी मौजूद रहे।