सोनीपत में नगर निगम मेयर उपचुनाव को लेकर आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 2 लाख 93 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही वोटरों की आवाजाही देखने को मिल रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।