फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सुख-शांति और समृद्धि के लिए करवाया हवन, ग्रामीणों ने ली सनातन धर्म के संरक्षण की शपथ

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 04:36 PM IST

गांव बादशाहपुर माच्छरी की व्यायामशाला में पंचायत की तरफ से सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन कराया गया। सरपंच राज सिंह ने नेतृत्व में कराए गए हवन में प्रमुख व्यक्तियों, बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं ने श्रद्धा से हिस्सा लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने सनातन धर्म के संरक्षण और विस्तार करने की शपथ ली। हवन की शुरुआत वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुई। ग्रामीणों ने आहुति डालकर गांव में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भावना के प्रसार की कामना की। सरपंच राजसिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी सनातन परंपराओं से जोड़ने में प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गांव में सामूहिक रूप से पहली बार यह हवन युवाओं की ओर से कराया गया है जो गांव के लिए सराहनीय पहल है। इससे सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूती मिलेगी। अंत में ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रमेश कुमार, निरंजन, मोहित, भोलू, मनोज, सोनू, धर्मजीत, कर्मबीर, साहब सिंह भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें