फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागे युवक, पंप मालिक का कर दिया नौ लाख का नुकसान

गांव माहरा स्थित श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना भुगतान किए भाग निकले। भागने की जल्दबाजी में युवकों ने पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट को भी तोड़ डाला, जिससे पंप संचालक को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवक कार पर बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आए थे। गांव नूरनखेड़ा निवासी आशीष ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव माहरा में श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार को फिलिंग स्टेशन पर कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने पंप कर्मियों से 2800 रुपये का पेट्रोल भरने को कहा। 2600 रुपये का पेट्रोल भरते ही वह अचानक गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। इसी दौरान डिस्पेंसर यूनिट उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलिंग स्टेशन संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें