फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 05:55 PM IST

गांव ईशापुर खेड़ी में रविवार देर रात बाइक खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय ट्रक चालक पंकज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई पवन की शिकायत पर पड़ोसी विकास उर्फ बिट्टू, उसके भाई प्रदीप और उनके पिता राज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गांव में तनाव के हालात हैं, और पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे पंकज बाइक से घर लौटा और उसे घर के सामने खड़ा किया। इस दौरान पड़ोसियों के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में शांत हो गई। रात करीब साढ़े 12 बजे पंकज बाइक को घर के अंदर लाने बाहर निकला। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पंकज की चीख सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें