फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देश में बढ़ती जा रही पूंजीवादी साम्राज्यवादी लूट

गोहाना रोड स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आवामी एकता मंच की ओर से रविवार को सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता मनीष आजाद, आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर व अमिता शीरीन पहुंचे। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने कहा कि देश में पूंजीवादी साम्राज्यवादी लूट बढ़ती जा रही है। संसाधनों को नीलाम किया जा रहा है। किसानों की जमीन छीनी जा रही है। उनके लंबे संघर्ष और 700 से ज्यादा शहादतों के बाद केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े हो लेकिन एमएसपी गारंटी कानून, कर्ज माफी, लागत में कमी करने जैसी मांगों को लेकर किसान आंदोलनरत है। उन्हें दिल्ली जाने नहीं दिया जा रहा। पूंजीपतियों के हक में श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें