फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 में 2.25 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक व मेयर ने किया शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:26 PM IST

विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने शनिवार को वार्ड नंबर 14 में 2.25 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि लक्ष्मण कॉलोनी के मुख्य रास्ते ( रेवेन्यू रास्ते) में बारिश के पानी की निकासी के लिए 57 लाख रुपये से नाला बनाया जाएगा। लोगों को बारिश के समय जल भराव से निजात मिल सके। साथ ही मुख्य रास्ते को 49 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा। कॉलोनी में पांच लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि बाबा कॉलोनी में 36 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स और मोहन नगर की कई गलियों को 32 लाख रुपये से सीसी से पक्का किया जाएगा। साथ ही मोहन नगर में 46 लाख रुपये से गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएगी। इस अवसर पर निगम पार्षद सूर्या दहिया,मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार, सुरेंद्र भारद्वाज, प्रवीण सिसोदिया, हरि सिंह, पवन तनेजा, राजेश पूनिया भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें