शहर में पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी ने विधिवत किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे शहर को नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में 36 बिरादरी के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मुकेश देवगन ने की, जबकि पंजाबी पंचनद ट्रस्ट के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा भी खास तौर पर शामिल रहे। इसके अलावा कई संस्थाओं के प्रधान और व्यापारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। यह द्वार देश के विभाजन के समय शहीदों की याद में बनाया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की प्रेरणा मिलती रहेगी। मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास और विरासत को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे काम शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर स्वामी धर्मदेव का आभार जताया गया, जिनकी प्रेरणा से यह काम शुरू हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया गया।