फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में मिला बुजुर्ग महिला का शव, बंधे थे हाथ-पांव और मुंह में ठूंसा था कपड़ा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST

सोनीपत शहर से सटे गांव जटवाड़ा में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाथरूम से बरामद हुआ। महिला के हाथ-पैर चुन्नी से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जटवाड़ा स्थित राजकीय स्कूल के सामने गली में अकेली रहने वाली संतोष (65) का शव रविवार रात को उनके घर के बाथरूम में मिला। बताया जा रहा है कि महिला के पति का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। पड़ोसियों के अनुसार रविवार को काफी देर तक घर में कोई हलचल दिखाई नहीं दी। संदेह होने पर आसपास के लोग हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान घर का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में संतोष का शव पड़ा था। महिला के दोनों हाथ और पांव चुनी से बंधे हुए थे, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। महिला के गले पर भी निशान हैं। वहीं, महिला जो गहने पहनती थी, वह उसके शरीर पर नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट कुशलपाल सिंह, डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच शुरू की। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। घर से कोई सामान गायब है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। महिला ने अपने परिवार की बेटी गोद ले रखी थी, जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ-साथ पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें