फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: करंट लगने से ढाई साल के मासूम की मौत, शव लेने के लिए निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

गांव कुमासपुर के खेत में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने मुरथल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन बच्चे के शव को देने की मांग कर रहे थे। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना देने की बात कहते हुए शव देने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को शांत किया। उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गांव बामन का परिवार 12 साल से गांव कुमासपुर में रहता है। वह गांव के खेतों में रहकर किसानी करते हैं। सोमवार देर शाम परिवार के सदस्य खेत में तोरई तोड़ रहे थे कि अचानक खेत में खेल रहे ढाई साल के खुशनोल ने बिजली का तार पकड़ लिया। तार से करंट लगने के कारण वह झुलस गया और बेसुध हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें