फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बीपीएल परिवारों ने उठाई 100 वर्ग गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग

गांव राजपुर के बीपीएल परिवार 100-100 वर्ग गज प्लॉटों पर कब्जा दिलवाने व रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर गोहाना रोड स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय पहुंचे। बीपीएल परिवारों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में बीडीपीओ से मिलकर जल्द उनके प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने की मांग की। बीडीपीओ अंकुर ने ग्रामीणों को छह दिन में रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, सरपंच कपिल, ग्रामीण वेदप्रकाश, आनंद, सुनीता, पिंकी, शीला, रोशनी, गीता, भरपाई ने बताया कि बीपीएल परिवारों को कई वर्ष से प्लॉट पर कब्जा नहीं मिल रहा है। उनके प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होने से यह परिवार काफी परेशान है। अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। उनकी प्रशासन से मांग है कि प्रशासन बीपीएल परिवारों को जल्द प्लॉट पर कब्जा दिलवाकर रजिस्ट्री करवाए। साथ ही पक्की गलियां, सीवर, बिजली की व्यवस्था करवाई जाए। वहीं मंगलवार को बीडीपीओ से मिलने पर उन्हें सोमवार तक समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें