फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर बोला हमला

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 04:12 PM IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जिस प्रदेश में भाजपा की तीन बार सरकार बन जाती है, वहां कांग्रेस का बीज जमने वाला नहीं है। हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बन चुकी है, यहां कांग्रेस का बीज जमने वाला नहीं है। राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वीडियो वायरल के सवाल पर मोहनलाल ने कहा कि जिम्मेवारी मिलने पर उन्हें बधाई दी गई है। वीडियो वायरल करना भी कांग्रेस का काम है, यह कोई नई बात नहीं है। मोहनलाल बड़ौली ने रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह के काम कांग्रेस के लोगों ने किए हैं, वह कांग्रेस के नेता ही बता रहे हैं। उन्हें काम करते हुए जब महीना हो जाएगा, उसी आधार पर उनके काम पर टिप्पणी की जाएगी। उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उस पर अच्छे से काम करें। कांग्रेस के झूठ के बल पर लंबे समय तक राज किया। झूठ बोलकर भाग जाना यह कांग्रेस की आदत रही है। हरियाणा में चुनाव आए तो जनता से हिसाब मांगने का काम किया। जनता ने हिसाब का जवाब वोट के माध्यम से दिया। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने क्रोप एजेंडा खड़ा करने का काम किया। फिर भी दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी। बिहार में भी लंबे समय से भाजपा की सहयोगी सरकार चली है, आगे भी मजबूती के साथ भाजपा की बनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें