फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: अभय सिंह चौटाला बोले- भाजपा महिला आरक्षण का उठाना चाहती है राजनीतिक फायदा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 04:15 PM IST

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला सोनीपत के राई में पहुंचे। यहां उन्होंने निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो सभी जगह अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी 23 या 24 अप्रैल तक सभी मेयर और पार्षद पदों के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। सभी उम्मीदवारों के नाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।महिला आरक्षण बिल पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने बहुत पहले 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण सभी वर्गों को दिया जाना चाहिए और भाजपा को अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 27 अप्रैल को स्पेशल सेशन बुलाकर बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नए नियम बनाकर किसानों को परेशान कर रही है।भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी तीखा हमला करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुड्डा के नौ विधायक करोड़ों रुपये में बिक गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने महज 5 विधायकों को बलि का बकरा बनाया, जबकि चार उनके चहेते थे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जल्द ही इन चारों विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता ने उन्हें 10 सीटें जिताई थीं, लेकिन उन्होंने समय रहते अच्छे काम नहीं किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें