सोनीपत के रहने वाले दीपक मलिक नाम के एक युवक ने दिल्ली के वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक के साथियों ने वहां के प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जिसके बाद परिजनों ने कहा कि जिन भ्रष्ट अधिकारियों के चलते उनके लाडले की जान गई उन पर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करें।