फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बारिश के कारण स्कूल में भरा पानी, कहीं टपक रही छतें

जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। जहां पर रविवार को बारिश के चलते छत गिरने की घटना सामने आई थी। सोमवार को सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण कई स्कूलों में पानी भर गया। दो दिन की छुट्टी के बाद जागे स्कूल प्रबंधन ने हालात देखकर स्कूल की छुट्टी कर दी। वहीं, कई स्कूलों में बच्चे व शिक्षक मिलकर बैंच व अन्य सामान बरसाती पानी से निकालते हुए नजर आए। वहीं, सिरसा के बालभवन में भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया। कुछ इसी प्रकार के हालात शहर के मुख्य बाजारों में देखने को मिल रहे है। जहां पर दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। पिछले 24 घंटे के अंदर 88 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। वहीं, सेम के एरिया में जलभराव के चलते सिरसा से भादरा रूट को बंद कर दिया गया है। चोपटा जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कॉलेज व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें