फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: एनवाईसी चयन प्रक्रिया का नहीं हुआ प्रचार, महज 27 युवाओं ने किए आवेदन

नेहरु युवा केंद्र स्वयं सेवक यानी एनवाईसी चयन प्रक्रिया को लेकर युवाओं ने शनिवार को अपना विरोध जताया। यूथ क्लब एसोसिएशन हरियाणा ने मेरा युवा भारत (पूर्व में नेहरू युवा केंद्र) में जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह को ज्ञापन सौंपकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग रखी। यूथ क्लब सिरसा के बैनर तले विभिन्न युवा संगठनों ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रोष मार्च निकाला । उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी युवा मेरा युवा भारत के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। क्लब के संस्थापक लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि हर वर्ष मेरा युवा भारत के अंतर्गत जिले में 16 एनवाईसी स्वयंसेवकों का चयन होता है। पूर्व वर्षों में इस प्रक्रिया की सूचना ऑनलाइन पोर्टल, ऑफलाइन प्रचार तथा समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर सांझा की जाती रही है। परिणामस्वरूप 800 से 900 युवा पंजीकरण कर आवेदन करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चयन प्रक्रिया की कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई। इसी कारण केवल 27 युवाओं ने आवेदन किया, जो बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें