फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में मुख्य डाकघर के पास कूड़े में लगी आग, फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने बुझाई

Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 11:18 AM IST

शहर की मुख्य सड़कों पर बड़े स्तर पर कूड़ा पड़ा हुआ है। आलम यह है कि अब जिस ओर कूड़ा सड़क पर डाला जाता है, वहां से आवागमन बाधित हो रहा है। ऐसे ही हालात मुख्य डाकघर के पास रोड पर डाले गए कचरे से हो गए थे। ऐसे में अलसुबह किन्हीं अज्ञात कारणों से कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। आग तेजी से कचरे में फैल गई। सुबह के समय सैर करने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायरबिग्रेड को दी। फायरबिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया बड़े स्तर पर कूड़ा जल चुका था। वहीं, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ही अब गुपचुप तरीके से कूड़े में आग लगवा रहा है ताकि शहर में फैले कचरे को कम किया जा सके। बता दें कि डंपिंग प्वाइंटों के अलावा अब लोग भी अपने अपने घरों के आसपास सूखे कूड़े को इक्ट्ठा कर आ लगा रहे हैं। बड़े स्तर पर अलग अलग एरिया में लोग कूड़े को जला रहे है ताकि कोई अव्यवस्था का माहौल पैदा न हो। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में शहर के अंदर 1500 मीट्रिक टन के आसपास कूड़ा जमा हो चुका है। जिसके कारण अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें