रोहतक एमडीयू में तीसरी हॉस्टल दो दिवसीय टूर्नामेंट वीरवार से शुरू हुई। कुलपति प्रो राजबीर सिंह ने मुख्य अतिथि शिरकत की। चीफ वार्डन और एडिशनल चीफ वार्डन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस टूर्नामेंट में अलग अलग इवेंट करवाए जाएगे। टूर्नामेंट में 10 हॉस्टल भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सभी हॉस्टल के वार्डन व सर्वाइजर मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट 27 व 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। चीफ वार्डन प्रो सत्यवान बरौदा ने विधार्थियो को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल निदेशक प्रो रणदीप राणा ने प्रतियोगिता के बारे में बताया।