दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में आगामी दिनों में कला और शैक्षणिक उत्सव होने वाला है। इसकी जानकारी सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय चार मई को अपना दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। इसी कड़ी में विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के छात्रों की प्रतिभा को निखारने वाली 11वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना का आरंभ तीन मई से होगा। शनिवार को पोस्टर लॉन्च भी किया गया।